अबू फ़रहान छोटू
कोशी की आस@किशनगंज
जिले के टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड के किसानों व आत्मा के वैज्ञानिक और सहायक तकनीक प्रबंधक ने प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड के किसानों व आत्मा के वैज्ञानिक और सहायक तकनीक प्रबंधक ने किसान गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में आत्मा के कृषि वैज्ञानिक अर्राबाड़ी डॉ हरि ओम और सहायक तकनीक प्रबंधक ननकेश कुमार एवं प्रखंड उधान पदाधिकारी शशि भूषण ने किसानों को रबी फसलों के उच्च उत्पादन करने के तरीकों से परिचित कराया।
साथ ही वैज्ञानिक विधि से खेती कर आमदनी दोगुनी करने का आह्वान किया गया। इस क्रम में रबी फसलों में गेहूं, मक्का और तेलहन फसलों में होने वाले रोगों और उससे बचाव के तरीकों से किसानों को अवगत कराया गया। गोष्ठी में पहुंचे किसान गणेश पासवान, जहरूल आलम, राशिद आलम, खुशीलाल मंडल, रामनाथ सिंह, दयानंद मंडल, अबू तौकीर, मोहनलाल राम, प्रेमलाल मंडल, विनय कुमार सिंह, गंगा प्रसाद राम, विक्की शर्मा, पंचानंद ऋषिदेव, मंगल हरिजन, प्रणव दास, श्रीकांत कल्याणी, ताहिर आलम, आबिद हुसैन, महेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने कृषि वैज्ञानिकों से खेतों में फसल लगाने के बाद उत्पन्न समस्याएं साझा की। जिसके बाद वैज्ञानिकों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। मौके पर कृषि सलाहकार मनोज बौसाक, मनमोहन सिंह, सूरज कुमार गिरी, फुरकान सहित अन्य किसान मौजूद थे।