अबू फरहान छोटू
कोशी की आस@ किशनगंज
जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय में बुधवार को जिला अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और अंचल कार्यालय से जुड़ी दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान श्री कुमार ने बताया कि बिंदुवार समीक्षा की गई। राजस्व व दाखिल खारिज संतोषजनक नहीं पाई गई। जिसके लिए सीओ को फटकार लगाया। उन्होंने जल्दी दाखिल खारिज एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वहीं हल्का कर्मचारी को प्रखंड के कार्य में लगाये रखने पर आपत्ति जताया। ज्ञात हो कि सहजाद हुसैन को पांच पंचायत में राजस्व कर्मचारी का अतिरिक्त प्रभार है। इसके अलावे राजस्व कर्मचारी शहजाद हुसैन को दो पंचायत में पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार है, जिससे हल्का के कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव पद के लिए राजस्व कर्मचारी नहीं है। राजस्व कर्मचारी राजस्व का ही काम करेंगे। इस मौके पर सीओ शिवजी कुमार भट्ट, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार संतोषी, राजस्व कर्मचारी अजय कुमार सिंह, संजय पोद्दार, अंजल नाजिर, प्रधान लिपिक व अन्य स्टाप मौजूद थे।