किशनगंज : एआइएमआइएम का परचम लहराने के बाद से कार्यकर्ता काफी उत्साह।

0
184
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

जिले में बीते चार सालों से काफी जद्दोजहद के बाद किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम का परचम लहराने के बाद से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। अब इसका असर कोचाधामन में भी दिखने लगा है।

- Advertisement -

विधानसभा उप चुनाव में एआइएमआइएम से कमरुल होदा के जीत दर्ज करने के बाद से कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं।लिहाजा उनके सम्मान में अररिया व किशनगंज जिले में कई समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय कोचाधामन में भी सम्मान समारोह आयोजित किये जाएंगे। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में एक वर्ष का समय बचा है लेकिन यहां से एआइएमआइएम के उम्मीदवार के रूप में हाजी इजहार असफी ने अपनी दावेदारी पेश कर जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिए हैं।

- Advertisement -