किशनगंज: देश में नए मोटरयान कानून लागू होने के बाद टेढ़ागाछ पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

0
175
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस @टेढागाछ,किशनगंज

किशनगंज: देश में नए मोटरयान कानून लागू होने के बाद टेढ़ागाछ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कौआ टोली मोड़ पर रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही लोगो को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा हैं। एसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों वाहन की जांच कर दो वाहन चालको से जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

वाहनों के कागजातों की जाँच की गयी।खासकर हेलमेट पर खास ध्यान दिया गया। हेलमेट नहीं पहनने, ट्रीपल लोडिंग व वाहन के कागजात की जांच की गई और कागजात पुरा नहीं होने पर उनका नए नियमों के तहत चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। वाहन जाँच को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन जाँच को देखते हुए कई वाहन चालकों ने रास्ता बदलने में ही अपनी भलाई समझी और मुख्य सड़क छोड़ गली के रास्ते घूम गए। वाहन चेकिंग अभियान एसआई सुरेंदर सिंह,गौतम कुमार,सहित शस्त्र बल मौजूद थे।

- Advertisement -