किशनगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रबी महोत्सव अभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

0
355
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@टेढ़ागाछ,किशनगंज

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को रबी महोत्सव अभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल साह, धबेली मुखिया नजाम उद्दीन, पुर्व प्रमुख शेखर साह, पूर्व उप प्रमुख बिंदेश्वर साह और समाज सेवी अबूबकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

- Advertisement -

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल मंडल ने किसानों को कम लागत में अधिक उपज के लिए किसानों को नए तरीकों से अवगत कराया। किसानों को रबी फसल गेंहू, दलहन, तेलहन की बुआई व उपचार की जानकारी दी गई। रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद खेतों की उर्वरा शक्ति को कम कर देती है। खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने के लिए हरित खाद का प्रयोग करना चाहिए। वहीं जैविक खाद के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।

उपस्थित कृषि वैज्ञानिक मेराज आलम ने फसलों के उत्पादन एवं उनमें प्रयुक्त रासायनिक उर्वरक को छोड़कर जैविक उर्वरक डालने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किसानों को रबी फसल की बोआई के साथ इसके प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों को तकनीकी खेती और अन्य नगदी फसलों जैसे मशरूम, ड्रैगन फ्रूट आदि की खेती के बारे में भी जानकारी दी। सूक्ष्म सिचाई के तहत ड्रिप सिचाई योजना के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। वर्तमान में एफएडब्ल्यू से सावधानी एवं बचाव पर किसानों को विस्तार से समझाया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक नीरज प्रकाश, तकनीकी प्रबंधक सुदीप कुमार, नानकेश कुमार, प्रखंड उदयन पदाधिकारी शशि भूषण यादव, कृषि सलाहकार फुरकान आलम, मनोज कुमार बोसक, सुरेश प्रसाद शर्मा, हसनैन आलम, चन्दन प्रकाश, मुजाहिद आलम के अलावे पूर्व प्रमुख शेखर साह, जहरुल हक, अली रजा सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

- Advertisement -