किशनगंज: पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा

0
425
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

किशनगंज: टेढागाछ प्रखंड सहित पुरे जिले में हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्य्क्ष पद के लिए नामाकन पर्चा दाखिल करने का आज आखरी दिन रहा।टेढ़ागाछ प्रखंड में 10 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव होना हैं। तीसरे चरण के अंतिम दिन सोमवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

- Advertisement -

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए 88 प्रत्याशियों ने भी नामांकन पर्चा दाख़िल किया हैं। नामाकन पर्चा दाखिल करने वाले में झुनकी मुशहरा अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल जलील व तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाख़िल किया तो वहीं चिल्हनियाँ पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार यादव व कुल चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मटियारी पंचायत से तीन प्रत्याशियों अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया।

तो वहीं भोरहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्यासियों ने पर्चा दाखिल किया। बैगना पंचायत से तीन पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी ने नामाकन पर्चा दाखिल किया हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखी गई।

- Advertisement -