किशनगंज: टेढ़ागाछ, जल जीवन हरियाली के तहत प्रस्तावित मानव श्रृंखला में बिहार राज्य प्ररंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई टेढ़ागाछ द्वारा बहिष्कार

0
112
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

किशनगंज: टेढ़ागाछ जल जीवन हरियाली के तहत प्रस्तावित मानव श्रृंखला में बिहार राज्य प्ररंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई टेढ़ागाछ के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भाग नहीं लेंगी।
इसकी जानकारी बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई टेढ़ागाछ के प्रखंड अध्य्क्ष मोबिन अख्तर उमंग एव प्रखण्ड सचिव प्रजापति सिन्हा ने संयुक्त रूप से दी। इसकी जानकारी बीडीओ तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टेढ़ा गाछ को ज्ञापन शोपा कर दी।

- Advertisement -

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष श्री तारकेश्वर कुमार योगा नंद साह,अब तंजीम शहीद रब्बानी,संयुक्त सचिव ,मो0 कैसर आलम,एव पिक्की कुंमारी मौजूद रही। इस दौरान प्रखंड सचिब श्री सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों के बिभिन्न समस्याओं जैसे समान काम समान वेतन,सेवा शर्त, स्थान्तरण सहित बिभिन्न प्रकार के ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है तथा शिक्षको का मानसिक एवं आर्थिक शोषण कर रही है।

शिक्षको के समस्याओं का समाधान करने के बजाय मानव श्रृंखला जैसे गैर जरूरी कार्यो में सरकारी खजाने का दुरूपयोग कर रही हैं। जिससे शिक्षक काफी आक्रोशित हैं। शिक्षको ने सामूहिक रुप से निर्णय लिया है कि हमलोग सामाजिक तौर पर जल जीवन हरियाली का समर्थन करते है लेकिन मानव श्रृंखला जैसे गैर जरूरी कार्य में शामिल होने से इंकार करते हैं। मानव श्रृंखला में बिहार राज्य प्ररंभिक शिक्षक भाग नही लेंगे।

- Advertisement -