किशनगंज: टेढ़ागाछ के 7 पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित

0
357
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

किशनगंज: टेढ़ागाछ प्रखंड के 7 पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। पैक्स चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन हुई। पैक्स अध्यक्ष के चुनाव परिणाम सामने आने वाले पंचायतों में कालपीर पंचायत से अख्तरुल इस्लाम 672 मत लाकर अजीमुद्दीन को 416 मतों से पराजित किया है। मटियारी पंचायत के नूर आलम 470 मत लाकर उषा देवी को 46 मतों से पराजित किया है। झुकी मुशहरा पंचायत के अब्दुल जलील अहमद 658 मत लाकर उस्मान अली को 499 मतों से पराजित किया है।

- Advertisement -

बैगना पंचायत के नजरुल हसन 592 मत लाकर रूपलाल बसा को 261 मतों से पराजित किया है। भोरहा पंचायत के सहदेव यादव ने 421 मत लाकर मिलन मोहन तिवारी को 106 मतों से पराजित किया है। वहीं चिल्हनियाँ पंचायत के विनोद कुमार यादव ने 911 मत लाकर अपने प्रतिद्वंदी हरि मोहन ठाकुर को 404 मतों से पराजित किया है।

हाटगांव पंचायत से अबु रेहान ने 609 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी सहनाज बेगम को 106 मतों से पराजित किया। इन पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्यशियों के नामों की अधिकारिक पुष्टि के बाद परिणाम घोषित की गई। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया टेढ़ागाछ में 10 पंचायतों में पैक्स चुनाव होना था। जिसमें तीन पंचायत में अध्यक्ष पद का चनाव निर्विरोध घोषित है।

जिसमें धवेली पंचायत से मोजीबुर रहमान, खनियांबद पंचायत से विपिन कुमार महतो एवं हवाकोल पंचायत से इस्तियाक अहमद चुनाव निर्विरोध जीत चुके है। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न हुआ। इस मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव,सांख्यकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,चुनाव पर्यवेक्षक राकेश तिवारी,प्रधान लिपिक विकास कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

- Advertisement -