किशनगंज: टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

0
219
- Advertisement -

अबू फरहान छोटू

कोसी की आस@टेढागाछ, किशनगंज

- Advertisement -

हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी कुमार भट्ट अनुपस्थित थे।थाना अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव की अध्यक्षता मैं जनता दरबार का कार्य शुरू किया गया।

वही जनता दरबार में आए लोगों ने अंचल अधिकारी के गायब रहने से नाराज दिखे, थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग मुख्य रूप से जनता दरबार में उपस्थित थे। थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग जनता दरबार में शामिल थे।

भूमि विवाद संबंधित कई आवेदन भी परे जनता दरबार की अध्य्क्षता थाना अध्य्क्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने की। जनता दरबार मे कुल तीन आवेदन परे।ऑन द स्पॉट एक मामलों का निबटारा किया गया। इस दौरान थाना अध्य्क्ष चितरंजन यादव ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं। जिसमे आपसी सहमति से जमीन शमब्धी मामलों का निबटारा किया जाता है।

आज जमीन से संबंधित तीन आवेदन मिले थे। जिसमे एक मामला निपटारा किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से सरपंच जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार, सुबोध कुमार, दयानंद मंडल, सुबोध कुमार ऋषि देव, मिथिलेश कुमार ऋषि देव, वीरेंद्र यादव, मनोज कुमार इत्यादि लोग जनता दरबार में उपस्थित थे।

- Advertisement -