किशनगंज : मुखिया और उपमुखिया की मनमानी से तंग वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से बीडीओ को दिया लिखित आवेदन।

0
285
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@टेढ़ागाछ,किशनगंज

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के हवकोल पंचायत में मुखिया और उपमुखिया की मनमानी से तंग वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से बीडीओ को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की हैं।आवेदन में उन्होंने लिखा है कि मुखिया व उप मुखिया मनमानी तरीके से अपने-अपने दरवाजे पर जल नल योजना का कार्य किया है।

- Advertisement -

मुखिया और उप मुखिया पीएचडी JE की मिलीभगत से योजना किया गया हैं। दोनों की घर की दूरी महज दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। दोनों का घर वार्ड नंबर 10 में ही दो-दो जल नल योजना के तहत कार्य किया गया है। वार्ड मेम्बर द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। मेम्बर ने कहा है कि जल नल योजना में भारी अनिमियता बरती गई है। वार्ड नम्बर 9 में बोरिंग केवल एक सौ साठ से एक सौ सत्तर फीट तक ही किया है, जबकि स्टीमेट के अनुसार पांच सौ फिट होना चाहिए। अगर जांच होती है तो कई और घालमेल सामने आएगा।

आवेदन देने वाले वार्ड सदस्यों में सखी अख्तर वार्ड नम्बर ग्यारह, समोलिया देवी वार्ड पांच, कलानंद ऋषिदेव वार्ड बारह, अबुजर गफ़्फ़ारी वार्ड एक, मनोज कुमार मण्डल वार्ड छः, गुलजार वार्ड नो,सुजीत ठाकुर वार्ड सात और वार्ड चार के अशोक मंडल उपस्थित थे।

- Advertisement -