नदी के कटाव से फुलवरिया बाज़ार का अस्तित्व खतरे में, बाज़ार वासी दहशत में

0
103
- Advertisement -

किशनगंज जिले के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के फुलवरिया बाजार रतवा नदी की चपेट में आ रहा है। रतवा नदी के कटाव के चपेट में नदी बाजार के पास के मकान तक पहुंच चुका है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक काई राहत कार्य शूरु नही किया गाया।

कटाव क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत स्थानीय मुखिया जगदीश साह, पुर्व उप प्रमुख बिन्देश्वर साह ने अपने स्तर से बास-बल्ली, पेड़ आदि से किसी तरह कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मुखिया एवं उप प्रमुख द्वारा इसकी सुचना एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जे ई, अंचल आधिकारी को दिया गया है। मुखिया जगदीश प्रसाद साह ने बताया कि अगर समय रहते कटाव रोधक कार्य नही किया गया तो फुलवरिया बाजार को नुकसान हो सकता है।

- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोशी की आस@किशनगंज

- Advertisement -