प्रवासी मजदूरों को क्वारन्टीन सेंटर में भेजने में हो रही देरी

0
34
- Advertisement -

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में अन्य प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को क्वारन्टीन सेंटर में भेजने में देरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम दिल्ली से दो दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे, लेकिन रात में उनको क्वारन्टीन सेंटर भेजने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

मजदूर इधर-उधर भटकते रहे फिर भी उन्हें क्वारन्टीन सेंटर में भेजने की कोई प्रक्रिया पूरा नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और प्रवासी मजदूर परेशान हैं। प्रवासी मजदूरों ने बताया रात में जब उन्हें स्थानीय प्रशासन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाँच के लिए नहीं भेजा तो वे पहले अंचल कार्यालय का चक्कर काटे, फिर थक हार कर रात में ठहरने के लिए इधर उधर भटकते रहे।

- Advertisement -

फिर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाटगांव में जाकर रात गुजरा और वे सुबह अंचल कार्यालय पहुंचे। हवाकोल पंचायत के उपमुखिया संतोष विश्वास को प्रवासी मजदूरों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी। वे प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सीओ को प्रवासी मजदूरों को क्वारन्टीन सेन्टरों में भेजने की अपील की। तब जाके सभी प्रवासी मजदूरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में जाँच करने के बाद उन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरघरिया क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया है।

अबू फरहान छोटू
कोशी की आस@किशनगंज

- Advertisement -