किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में CAB/NRC के विरुद्ध हजारों लोगों का विरोध प्रदर्शन।

0
228
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में CAB बिल और NRC के विरुद्ध हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाई स्कूल टेढ़ागाछ के मैदान में जमा होकर विरोध सभा का आयोजन किया गया, उसके बाद एक विशाल जुलूस लेकर फुलवरिया हाट होते हुए रामपुर तक गया और फिर वहाँ से वापस आकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम मेमोरेंडम द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी,टेढ़ागाछ को दिया गया।

- Advertisement -

आयोजकों के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में सबसे ज्यादा सहभागिता क्षेत्र के युवाओं की रही। क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों ने साथ दिया तथा क्षेत्र में रहने वाले सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर सरकार यह कानून वापस नहीं लेती है तो हमारा यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और जब तक सरकार द्वारा यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक क्षेत्र की जनता विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। क्योंकि यह हमारी मूल अधिकारों का हनन है जो हमें नागरिकता के अधिकार अधिनियम 1955 के द्वारा प्रदान की गई थी। देश की अखंडता और संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए इस काले कानून को वापस लेना अति आवश्यक है।

- Advertisement -