उन्नयन स्मार्ट क्लास का किया उदघाटन

0
327
- Advertisement -

अबू फरहान छोटू

कोसी की आस@ टेढ़ागाछ,किशनगंज

- Advertisement -

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुवाड़ी में गुरुवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत उन्नयन स्मार्ट क्लास का उदघाटन प्रखंड प्रमुख मिसबाबुल ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षक जकी अनवर ने बच्चों को स्मार्ट क्लास से संबंधित जानकारी दी। मौके पर प्रखंड प्रमुख श्री बाबुल ने कहा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठा रही है। हमें इस योजना का लाभ बच्चों तक पहुंचने में समर्पित रहने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों को कर्त्तव्यनिष्ट रहकर बच्चों के भविष्य को संवारने में मन लगाने की अपील की। उन्होंने कहा आप की कृति हमेशा आप को सम्मान दिलाती रहेगी।

इस दौरान द्वितीय राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया और उनके चरित्र व व्यक्तित्व का अनुश्रण करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री भगवान प्रसाद चौधरी, शिक्षक राघवेंद्र तिवारी, भुपेन्द्र कुमार पंकज, राज कुमार मंडल, प्रमानंद सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया। मौके पर जनप्रतिनिधि परवेज आलम, गोपलेश्वर मंडल, विद्यानंद पूरी, संजय गिरी, झड़ी लाल पुरी, भुवेश कुमार मंडल (अध्यक्ष), विजय कुमार पुरी व स्कूली बच्चे मौजुद थे।

- Advertisement -