दिल्ली से आने वाले कोसी वासियों के लिए खुशखबरी, आनंदविहार-दिल्ली और सहरसा के बीच 21,24,27और 31 अक्टूबर नई पूजा स्पेशल ट्रेन।

0
398
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

रेलवे ने दीपावली और बिहार के महापर्व छठ के महत्व को समझते हुये आनंद विहार से सहरसा के लिए 21,24,27और 31 अक्टूबर को दो नई पूजा स्पेशल ट्रेन 04085/04086 चला रही है। आनंद विहार से यह ट्रेन 07:25 PM में खुलेगी और अगले दिन 08 PM में सहरसा पहुँचेगी। यह ट्रेन आनंद विहार, मुरदाबाद, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, हाजीपुर और बरौनी के रास्ते सहरसा पहुँचेगी। वहीं यह ट्रेन सहरसा से आनंद विहार के बीच 22,25,28 अक्टूबर और 1 नवंबर को चलेगी। सहरसा से 10:15PM में खुलकर और अगले दिन 10:10PM पर आनंद विहार पहुँचेगी। इस ट्रेन में 14 स्लीपर कोच और एक 3 AC के कोच होने की सूचना प्राप्त हुई है।

- Advertisement -

नईदिल्ली-सहरसा-नईदिल्ली के बीच भी ट्रेन

ट्रेन संख्या 82406 नईदिल्ली से 24, 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को 10:55AM में खुलेगी और अगले दिन 11:30 AM पर सहरसा पहुँचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04031 सहरसा से 25, 28 अक्टूबर एवं 2 नवंबर 06:00PM में सहरसा से खुलेगी और अगले दिन 07:50 PM में नईदिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन सहरसा से बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर के रास्ते नईदिल्ली जाएगी। इस ट्रेन में 13 स्लीपर, तीन 3AC, एक 2 AC 3AC और दो जनरल के कोच होने की सूचना है।

- Advertisement -