आलमनगर से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी ई नवीन निषाद का सघन जनसंपर्क अभियान

0
345
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के चौसा प्रखंड के विभिन्न गांव में राजद प्रत्याशी ई नवीन निषाद के द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। वहीं कांग्रेस कार्यलय चौसा बाजार स्थित में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये राजद प्रत्याशी ई० नवीन निषाद ने कहा कि यह चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, आपसबों का स्नेह, दुलार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी, ताकत और शक्ति है। हमारी सरकार आने पर बिहार में बरोजगारी दूर करेगी, साथ ही साथ कार्यरत नियोजित शिक्षकों को भी नियमित शिक्षकों की तरह समान सेवा शर्त और समान काम के लिए समान वेतन दिया जाएगा। पहले कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का फैसला लिया जायेगा। किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जायेगा।

- Advertisement -

इस अवसर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मार्शल, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष फारूक अली, राजद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता, भूतपूर्व सरपंच अजुर्न यादव, सुधीर सिंह,भाकपा मालें नेता अनिल यादव, कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम अग्रवाल, अनिल पोद्दार, प्रवेज अख्तर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष, कामरेड रामदेव सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, अम्बिका मंडल, युवा कामरेड राजीव यादव, बाबुलाल मंडल,चंदशेखर पोद्दार शंकर पोद्दार, बिरेंद्र कुमार बीरू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राहुल यादव
कोशी की आस@चौसा, मधेपुरा

- Advertisement -