बनमनखी, बिहार के रहने वाले आलोक कसेरा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई

0
272
- Advertisement -

स्पेशल डेस्क

कोशी की आस

- Advertisement -

बिहार के बेटे आलोक कसेरा ने अपना नया गाना द धड़क से बनाया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। और साथ ही “मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती” वाली पंक्तियों को भी चरितार्थ कर दिखाया है। बिहार के बनमनखी जैसे छोटे शहर में पले बढ़े आलोक काशेरा ने कठिन मेहनत के बल पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। बचपन से ही संगीत के शौकीन आलोक ने इंडिया गोट टैलेंट जैसे शो से अपनी सफर की शुरुआत की।

यहां से आलोक कशेरा स्वप्न नगरी मुंबई पहुंच गए और काफी संघर्ष के बाद आलोक कशेरा को हिंदी मूवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलने लगा। बाद में मुंबई में डांस इंडिया डांस के प्रसिद्ध जज रेमो डिसूजा के सामने सॉन्ग गाने का मौका मिला। रेमो डिसूजा आलोक के गाने से बहुत प्रभावित हुए। बताते चलें कि आलोक ने इंडिया गोट टैलेंट दिल्ली और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामने बाबा बंदा सिंह बहादुर की 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदर्शन भी किया।

इससे पहले आलोक ने अपनी एक और सॉन्ग गायी ‘दूरियां’ जो लोगों को काफी पसंद आई अब आलोक की नई वीडियो कालिकवेस्ट वर्ल्डवाइड पर 13 मार्च को द धड़क रिलीज होने जा रही है, खुशी की बात यह है कि आलोक ने खुद से ही गाना भी कंपोज किया है। संगीत जॉनी विक मॉडल अकिशा वीडियो / दीप बावा शिपन मिश्रा ने दीया। आलोक ने कहा कि यदि राज्य सरकार बिहार में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित दे तो स्थानीय युवा भी मुंबई में अपनी प्रतिभा का परचम लड़ा सकेंगे।

- Advertisement -