भारतीय सबलोग पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष बने संजीव राय, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0
310
- Advertisement -

भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विजय कुमार सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डाॅ रेणु कुमारी कुशवाहा के मौजूदगी युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नवीन सिंह ने गोपालपुर निवासी संजीव राय को भारतीय सबलोग पार्टी के मधेपुरा युवा जिलाध्यक्ष के रुप मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रेणु कुमारी कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष के मनोनयन के साथ साथ दल और जनहित में कार्य करने का जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताया है।

- Advertisement -

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि हमें जिस आशा और विश्वास के साथ युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है मैं अपनी पूरी लगन, निष्ठा के साथ हमेशा इमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्य पालन करूंगा और पार्टी के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। बधाई देने वालों में भारतीय सब लोग पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेन्द्र यादव, सुचना प्रसारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीके कुमार, कार्यकर्ता विकास कुमार, अजय मेहता, रंजीत कुमार, नीरज कुमार मेहता, मणिकांत सिंह, सुरेन्द्र यादव, विनय कुमार, सुनील कुमार सिंह, बैजनाथ ट्डु, पिंटु मेहता, आजाद मेहरा, रतन सिंह आदि शामिल थे।

प्रीतम कुमार

उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)

- Advertisement -