मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज एस बी जे एस उच्च विद्यालय के प्रांगण में बिहारीगंज विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव बुंदेला ने अपना नामांकन पर्चा दर्ज करने के बाद सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने की।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप जड़ दिए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने समाज को बाटंने वाली राजनीति की है। बीजेपी सभी को परेशान करती है। बीजेपी के सहयोगियों को भी भगाना है।
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में जनता ऐसी सरकार को चुने, जो उनकी सेवा करे। उन्होंने सुभाषिनी यादव बुंदेला के समर्थन में आम जनों को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय के धरोहर शरद यादव की पुत्री है और सामाजिक न्याय की जीत के लिए इसे वोट कर विधानसभा भेजें।
राजद के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार मेहता नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर चुनाव जीती सरकार बनाया उसके बाद जनता के जनादेश को धोखा देकर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गलबहिंयां कर जनमानस को धोखा देने का काम किया जनता इस बार उसको माफ करने वाली नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महागठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव बुंदेला ने कहा कि यह मेरे पिता की कर्मभूमि है और मैं यहां की जनता को नमन करती हूँ। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी , अहमद पटेल, लालू प्रसाद यादव ,सहित राबड़ी देवी को मां से संबोधित किया और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने हेतु जनता से समर्थन माँगा।
प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा