बुधमा पंचायत में सफाई अभियान व सेनेटाइजेशन का कार्य जोड़ों पर

0
95
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत में कोरोना विषाणु के संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष सफाई अभियान के साथ सेनेटाइज करने का काम जारी है।इसी संबध में रविवार को विभिन्न वार्ड में सफाई के साथ सेनेटाइज करने का काम किया गया।

वहीं मुखिया रितेश कुमार सिंह उर्फ ऋतु सिंह एवं सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वार्ड में सफाई एवं सेनेटाइज करने का काम किया जाना है। जिसे युद्ध स्तर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का खुद भी पालन करने एवं दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही समाज और देश को कोरोना विषाणु से सुरक्षित रखने के लिए जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने का भी अपील किया।

- Advertisement -

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

- Advertisement -