बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय चौसा के संस्थापक की 10 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

0
179
- Advertisement -

बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय चौसा के संस्थापक सचिव सह पूर्व मुखिया अविनाश चंद्र यादव की 10 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीएनएमयू के पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर सचिंद्र महतो ने की जबकि संचालन प्रोफेसर विष्णुदेव सिंह शास्त्री ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने स्व.अविनाश चन्द्र यादव की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर माल्यार्पण किया।

वहीं पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर सचिंद्र महतो ने कहा कि अविनाश बाबू शिक्षा के प्रति काफी गंभीर थे जिन्होंने इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में कड़ी मशक्कत के बाद महाविद्यालय का निर्माण करवा कर शिक्षा का अलख जगाया। अविनाश बाबू का सपना था सुंदर शिक्षा व्यवस्था और साफ-सुथरा समाज का निर्माण कैसे हो इसके लिए उन्होंने लगातार अथक प्रयास करते रहे और उनका मेहनत सफल हुआ जिस कारण की चौसा के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी आगे पढ़ाई करने का एक बहुत बड़ा सुविधा प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

पूर्व प्राचार्य प्रो नवलकिशोर जायसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संघर्षशील व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनकी कमी अब तक समाज को महसूस हो रही है। पूर्व सरपंच अर्जुन प्रसाद यादव और समाजसेवी रघुनंदन यादव ने कहा कि वे अपने जीवन काल में गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिए सदा तत्पर रहते थे। उनके सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। युवा समाजसेवी कुंजबिहारी शास्त्री, ब्यास कुमार ने कहा कि अविनाश बाबू गरीब व लाचार लोगों की सेवा के लिए ही जन्म लिए थे। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक गरीबों की सेवा करना अपना धर्म व कर्म समझा। मौके पर पुरैनी के पूर्व प्रमुख महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद मेहता को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सह प्राचार्य प्रोफेसर उत्तम कुमार, प्रो सुरेश प्रसाद साह, प्रो नवलकिशोर जायसवाल,प्रोफेसर विष्णुदेव सिंह शास्त्री, रघुनंदन प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच अर्जुन प्रसाद यादव, प्रोफेसर कौशलकिशोर यादव, प्रोफेसर मनोज यादव, प्रोफेसर वेद प्रकाश, प्रोफेसर प्रमोद भगत, बैजनाथ भगत,यदुनंदन प्रसाद यादव, प्रोफेसर सुनील कुमार प्रोफेसर वेद प्रकाश प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार मंडल, जवाहर चौधरी, साहित्यकार संजय कुमार सुमन, वकील दास, सुधाकर यादव, विधान चंद्र यादव, अक्षय कुमार, रानू कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,डॉ शशि कुमार यादव,राजेंद्र प्रसाद जयसवाल, कुंजबिहारी शास्त्री, गुलशन कुमार, व्यास कुमार, गोलू कुमार समेत दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा

- Advertisement -