कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित

0
141
- Advertisement -

मधेपुरा : कांग्रेस पार्टी का 136वें स्थापना दिवस मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अपने संबोधन में श्री पौदार ने कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ रहे असहिष्णुता, धार्मिक उन्माद, संवैधानिक संस्थाओं में आई गिरावट से कांग्रेस की प्रासंगिकता और कांग्रेसजनों का दायित्व काफी बढ़ गया है। पार्टी के डा चंद्रमोहन साह ने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस और देश की बेहतरी के लिए कार्य करने पर बल दिया।

- Advertisement -

साथ ही साथ कांग्रेस नेता अनिल पोद्दार ने कहा कि कांग्रेस ही देश का सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है। बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार हमारी पार्टी सभी जगह अपने सहयोगियों को मदद की। आलमनगर विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस पार्टी को तरजीह नहीं देने का काम किये लेकिन कांग्रेस पार्टी मानवता का परिचय देते हुए प्रत्याशी को विभिन्न जगह मदद करने का काम किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई तथा गणतंत्र दिवस से पहले बैठक कर कार्यालय का अद्धनिर्मित मकान जल्द पूरा करने का भी निर्णय लिया गया।

समारोह में सदानंद गुप्ता, सविता देवी, मोहम्मद नाबू भारती देवी, जयमती देवी, लिखखी शर्मा, मोहम्मद सम्मान नदाफ आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।

राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा

- Advertisement -