- Advertisement -
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के किशुनगंज पंचायत में विशेष सफाई अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन ने बैठक कर पंचायती राज विभाग के निर्देश का हवाला देते हुए अनुमंडल क्षेत्र के सभी मुखिया को सफाई करवाने को कहा था।
- Advertisement -
वहीं मुखिया संजीव कुमार झा एवं पंचायत सचिव जयजय राम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वार्ड में एक टीम बनाकर सफाई अभियान शुरु किया गया है। जिन्हें युद्ध स्तर पर सफाई करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे जमा कूड़ा को भी हटाया जाएगा। साथ ही जहाँ पानी का जमाव है, वहाँ ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जाएगा।
- Advertisement -