राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा
30 जनवरी को डीडी नेशनल, डीडी भारती एवं राज सभा टीवी पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कोसी प्रमंडल के संयोजक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा की बेटी प्रज्ञा भारती एवं बिहार के कई जिले में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन निशुल्क मार्गदर्शन केंद्र चला रहे उदाकिशुनगंज के भुमी सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह की बेटी आदिति सिंह सहित मधेपुरा के 16 बच्चे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ दिखेंगे।
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित गांधी क्विज प्रतियोगिता में चयनित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कोसी प्रमंडल के संयोजक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा की बेटी प्रज्ञा भारती एवं बिहार के कई जिले में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन निशुल्क मार्गदर्शन केंद्र चला रहे उदाकिशुनगंज के भुमी सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह की बेटी आदिति सिंह सहित 16 छात्र-छात्राएं राजघाट नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ गोविंद व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखेंगे।
ये सभी बच्चे देश के अलग-अलग विद्यालय से आए हुए बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिसका सीधा प्रशासन डीडी नेशनल, डीडी भारती एवं राज सभा टीवी पर अपराह्न 3:30 से 5:20 तक दिखाया जाएगा। विदित हो कि ये सभी बच्चे अभी गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा आयोजित दस दिवसीय मूल्य निर्माण शिविर में भाग ले रहे हैं।ये सभी बच्चे अगामी 2 फरवरी को वापस लौटेंगे। बच्चे के लौटने पर 2 फरवरी को उनके सम्मान एवं स्वागत की तैयारी भुमी सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है।