डी के कुमार उर्फ सिटटू को बनाया गया भारतीय सबलोग पार्टी का जिला अध्यक्ष, पार्टी के लोगों ने दी बधाई

0
339
- Advertisement -

भारतीय सबलोग पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने डी के कुमार उर्फ सिटटू को मधेपुरा जिला के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास है कि डी के कुमार ईमानदारी पूर्वक, लगन के साथ पार्टी को आगें बढाने का काम करेगें। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विजय सिंह कुशवाहा ने डी के कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकानाएं दी है।

साथ ही आशा व्यक्त किया है कि इससे जिला संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं डी के कुमार उर्फ सिटटू ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जिले में और आगे ले जाने का पूरा प्रयास करूँगा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपसी सामंजस्य बनाते हुए पार्टी को एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे।

- Advertisement -

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा

- Advertisement -