जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पचास चक्र गोली चलने से, स्थानीय लोगों में दहशत

0
230
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत पूर्वी पंचायत के बरिखाल धार समीप मंगलवार की दोपहर के लगभग 2:00 बजे दो पक्षों के बीच लगभग 50 राउंड गोली चलने से गाँव में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत कुमार सिंह अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे। पनदही बासा के समीप खून के धब्बे नजर आने पर फुलौत ओपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीपी यादव चौसा थाना एवं पुरैनी थाना के साथ आलमनगर थाना की टीम को बुलाई गई। जिसके बाद सभी पुलिस बलों द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बहार से आए अपराधियों द्वारा दूसरे पक्ष के आठ से नौ की संख्या में भैंस खोलकर ले जानें सूचना है। फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्षों द्वारा आवेदन अबतक नही प्राप्त हुआ है। लेकिन फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। दोनो पक्षों के बीच चली गोली में एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है, घटना बड़ीखाल के चचरी पुल के समीप हुआ है।

राहुल यादव
कोशी की आस@चौसा,मधेपुरा

- Advertisement -