कुख्यात मंजेश मेहता और उसके साथी की गोली मारकर हत्या

0
337
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के पुरैनी थाना अंतर्गत चटनमा गांव निवासी कुख्यात अपराधी मंजेश मेहता और मनोज मेहता एवं उसके साथी प्रफुल्ल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जाता है कि गोली मारने से पूर्व गोली मारने वाले से इन दोनों की मारपीट भी हुई साथ ही धारदार हथियार से प्रहार किया गया यह घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा कठोतिया के बीच पुल पर शुक्रवार की रात को हुई घटनास्थल पर देसी शराब की प्लास्टिक की थैली सिगरेट का टुकड़ा टूटी हुई लाठी फेकी हुई थी।

- Advertisement -

मंजेश के खिलाफ चौसा फुलौत और पुरैनी थाने में दर्ज है। वहीं डेढ़ दर्जन मामले उसके साथी प्रफुल्ल सिंह करता था राजमिस्त्री का काम और कुछ दिन पहले ही केरल से लौटा था प्रफुल्ल सिंह भागलपुर के बिहपुर थाना अंतर्गत भवनपुरा का रहने वाला था। मामले की जानकारी मिलते ही उदाकिशुनगंज एस डी पी ओ वो बिहारीगंज थानाध्यक्ष को मामले की पड़ताल का निर्देश दिया गया है। वहीं परिजनों से आवेदन मिलने के बाद उस आधार पर केस दर्ज करवाई की जाएगी।

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -