लॉकडाउन के दौरान रामनवमी का ध्वजारोहण, अधिकांश जगहों पर नहीं किया समाजिक दूरी का पालन

0
22
- Advertisement -

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा

कोरोना वायरस के खौफ से पूरी दुनिया के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पुरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। बिना कारण लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने एवं मास्क लागाने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील स्थानीय प्रशासन द्वारा बार-बार की जा रही है। लेकिन जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के कुछ लोगों ने मानो कसम खा ली है कि ना लगायेंगे मास्क, ना बनायेंगे समाजिक दूरी, कोराना वायरस का संक्रमण फैला कर हीं लेंगें दम।

- Advertisement -

क्या करेगा समाज? क्या करेगा प्रशासन? इस तस्वीर में साफ तौर पर दिखाई देता है कि ध्वजारोहण के दौरान लोग किस तरह एक साथ सट कर खड़े हैं। एक दुसरे को छूते हुए कार्य किया जा रहा है। उदाकिशुनगंज प्रशासन के सामने कुछ लोग नित्य प्रति दिन एक नई-नई चुनौती छोड़े जा रहा है। प्रशासन को इन जैसे लोगों को अब प्रेम से समझाने की जरूरत है। अगर इस तरह के आयोजन पर समाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया तो एक भयंकर परिणाम सामने आ सकता है।

- Advertisement -