लॉकडाउन के वजह से खाद की हुई किल्लत, मकई फसल हो रहा बर्बाद

0
45
- Advertisement -

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा

जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के वजह से खाद की किल्लत हो गई है। जिसके वजह से प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों के खेत में लगे मकई की फसल खाद के बिना खराब हो रहा है।

- Advertisement -

वर्ण कुमार मिश्रा, गुड्डू यादव, कोमल राय, कुंदन राय, नारद कुमार, सिनेही ठाकुर, मतीन ऊद्दीन सहित कई किसानों ने बताया कि मकई में खाद देना अतिआवश्यक हो गया है। लेकिन लॉकडाउन के कारण खाद की किल्लत हो गई है। वहीं मजदूर लॉकडाउन का पालन कर रहा है। इधर मकई का फसल खराब हो रहा है।

- Advertisement -