लॉकडाउन में जालंधर में फंसे मजदूर, घर वापसी के लिए सरकार से लगाया गुहार

0
99
- Advertisement -

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा

जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रहटा फनहन पंचायत के एक सौ से अधिक लोग जो मंडी में काम कर, रिक्शा चलाकर एवं मजदूरी कर अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। आज कोरोना वायरस के कारण देश मे लागू लॉकडाउन के वजह से पंजाब के जालंधर स्थित संजय गांधी नगर गली नंबर 14 में फसे हुए हैं।

- Advertisement -

फंसे हुए मजदूर द्वारा घर वापस आने की गुहार सरकार से लगाई है। वहीं रहटा फनहन के जनप्रतिनिधि एवं फंसे हुए मजदूर के परिजनों ने स्थानीय पदाधिकारियों से जालंधर में फंसे मजदूर को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -