मधेपुरा : कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए प्रारंभ किया, जागरुकता अभियान।

0
39
- Advertisement -

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा

जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड 7 स्थित महादलित बस्ती में गुरुवार को मीट कम्प्यूटर संस्थान के निदेशक प्रतोष झा के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से घरों में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं नौजवान को सैनेटाइजर व साबुन का इस्तेमाल कर संक्रमण से बचने के लिए तैयार किया जा रहा है। जागरुकता अभियान के मुख्य अतिथि भुमी सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई की शुरुआत अपने घरों से होनी चाहिए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि सबसे पहले घर के बच्चों को और बुजुर्गों को इससे महफूज रखने के खुद भी और घर के प्रत्येक सदस्य को हैंड वॉश का इस्तेमाल और सैनेटाइजर से हाथ साफ करने का तरीका को सिखाया जाए। जिससे कोरोना जैसे घातक वायरस से बचा जा सके। उन्होनें कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। पहले से की गई तैयारी से ही इस घातक वायरस से बचा जा सकता है। मौके पर समाजसेवी बसंत कुमार झा, टीप्पू मिश्रा, डॉ राम जी शर्मा, पिंटू कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, टुनटुन झा, प्रहलाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -