मधेपुरा : जीविका कैडर संघ द्वारा मानव श्रृंखला को असफल बताया गया।

0
365
- Advertisement -

राहुल यादव
कोसी की आस@मधेपुरा।

बिहार सरकार के तुगलकी फरमान के बावजूद भी सरकारी कर्मी और स्कूली बच्चों को छोड़कर जन सहभागिता नगण्य रही, उक्त बातें बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार ने कोसी की आस से बातचीत में कही। उन्होंने आगे बताया कि विशेष शाखा, बिहार, पटना के द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखने के बावजूद भी बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के सदस्यों और जीविका दीदीयों ने न डरते हुए पूरे बिहार में मानव श्रृंखला का जबरदस्त बहिष्कार किया, जिससे बहिष्कार पूर्णता सफल रहा।

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि जीविका में कार्यरत कैडरों को उचित मजदूरी देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। वही मानव श्रृंखला नामक राजनीतिक ड्रामे पर करोड़ो रूपये फूंक दिए गए, जो बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने मानव श्रृंखला को सांकेतिक विरोध बताते हुए कहा कि अगर सरकार बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के 10 सूत्री मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे बिहार में खड़ा किया जाएगा। यही नहीं मांग नहीं माने जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार का डटकर विरोध किया जाएगा जिसका खामियाजा नीतीश कुमार को भुगतना पड़ेगा।

आगे कहा कि नितीश कुमार का सपना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का धरा का धरा रह गया। आज का मानव श्रृंखला गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या, मनोहर पोथी में भी दर्ज करवाने लायक नहीं रहा। वही मानव श्रृंखला का बहिष्कार कर अपनी एकता साबित करने वाले बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के सभी जांबाज साथियों और जीविका दीदीयों को बधाई और धन्यवाद दिया।

- Advertisement -