मधेपुरा की एक और बेटी “सोनी राज” ने बढ़ाया गौरव, जीती भारत के लिए कांस्य पदक

0
418
- Advertisement -

मधेपुरा की एक और बेटी ने जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। जिले की “सोनी राज” ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीत मधेपुरा को यह सम्मान दिलाया है। “सोनी राज” ने इस प्रतियोगिता में सीनियर महिला 48 किलो वर्ग में कज़ाकिस्तान के जिलकिबैया को हराकर यह मुकाम हासिल किया है।

भारतीय सैम्बो टीम के मैनेजर सावंत कुमार रवि ने जानकारी देते हुये बताया कि इस प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया और भारत की बेटी ने कड़ी मशक्कत के बाद भारत के लिए पदक जीतकर देश को एक मुकाम दिलाया है। “सोनी राज” का चयन महिला वर्ग में सीनियर वर्ग के 48 कि०ग्रा० भार वर्ग में दिल्ली में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। ज्ञात हो कि अब तक “सोनी राज” ने सैम्बो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन मेडल प्राप्त किया है।

- Advertisement -

सैम्बो यूनियन ऑफ एशिया के अध्यक्ष अलमजॉन मुल्लएव, सिंगापुर सैम्बो महासंघ के अध्यक्ष, इंडोनेशिया सैम्बो संघ के अध्यक्ष क्रिसना बायु, चीन के कुई यूआन वांग, कोरिया के सैम्बो संघ के उपाध्यक्ष मियोउँग जुंग, इराक के मोखलेश हसन हैदर , अफगानिस्तान के शिर अली असाडी, उज्बेकिस्तान सैम्बो संघ के अध्यक्ष अलीशेर अलिमोव एवं अन्य देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में “सोनी राज” को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 12-15 सितंबर 2019 तक आयोजित हुई।

एशियन चैंपियनशिप में भाग लेना मधेपुरा जिले के बेटी के लिए गर्व की बात है। “सोनी राज” के इस उपलब्धि पर भारतीय सैम्बो संघ के अध्यक्ष भागीरथ लाल, महासचिव डिप्टी राम शर्मा, मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री नवदीप शुक्ला, किशनगंज के पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष, बिहार सैम्बो संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह, टी पी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ के पी यादव, बिजय कुमार , सावंत कुमार रवि, अमित कुमार अंशु एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।

- Advertisement -