मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर में देव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन होने वाले शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम व चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर रविवार को वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों द्वारा दशों-दिशाओं के देवताओं का आह्वान, पूजन व भोग कार्यक्रम करवाने के बाद भूमि पूजन करवाते हुए शांतिकुंज के प्रतिनिधि पंडित प्रमोद प्रियदर्शी के द्वारा भूमि पूजन की महत्ता और प्रज्ञा पुराण कथा पर भी प्रकाश डाला गया।
मौके पर बजरंग ध्वजा का उत्तोलन अधिवक्ता विनोद आजाद, झावर मेहता, चक्रधर मेहता, शिक्षक रंजीत कुमार, समाजसेवी संजय यादव के हाथों संपन्न हुआ। पुनः हवन के साथ ही करतल ध्वनि के साथ समस्त ग्रामवासियों द्वारा चार दिवसीय अनुष्ठान के संकल्प का घोष किया गया।
मौके पर उपमुखिया अमित ठाकुर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरूण मंडल, पुर्व अध्यक्ष सुबोध सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार, समाजसेवी कुन्दन घोषईवाला, अनिरुद्ध मेहता, अखिलेश मेहता, टुनटुन मेहता, मानकेशर यादव, अंजय मेहता, कमलकिशोर शर्मा, अनुपलाल मेहता, बालेश्वर मेहता, ओमप्रकाश मेहता, महेंद्र मेहता, रघुनंदन साह, गगन मेहता आदि मौजूद थे।
आयोजन समिति सचिव चक्रधर मेहता ने बताया कि 10 मार्च को स्थानीय कुंआरी कन्याओं द्वारा मंगल कलश शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करवाया जायेगा। 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन देव शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा होना निर्धारित है। वहीं 12 मार्च से अगले 24 घंटे के लिए अखंड रामधुनी का कार्यक्रम भी रखा गया है।
राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा