महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर ग्रीन इंडिया फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम

0
65
- Advertisement -

मधेपुरा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती लोगों ने हर्षोल्लास के साथ अपने अपने अंदाज में मनाया। एक तरफ ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाऊंडेशन के मधेपुरा जिला सचिव प्रियंका कुमारी ने इस अवसर पर अपने घर के परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों के बीच संदेश देने का काम किया, पेड़ पौधा है तो जीवन सुरक्षित है।

वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के मधेपुरा जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना के निवास स्थान पर धूमधाम के साथ मनाया गया। उपस्थित वक्ताओं ने पूज्य बापू के जीवनी पर एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी पर संबोधन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूज्य बापू के ही देन है, जो हम आजाद भारत के नागरिक कहलाते हैं। ब्रिटिश शासक को जनसहयोग आंदोलन को चलाकर देश को आजादी दिलाया था।

- Advertisement -

मौके पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, हम पार्टी के प्रधान महासचिव रामस्वरूप शर्मा, भाजपा नेता गण गण चौधरी, हम पार्टी के आलमनगर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार भारती, हम पार्टी के उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष बेचन ऋषि देव, कम्युनिस्ट नेता छेदन शर्मा, जदयू नेता डॉ मनोज ठाकुर, हम पार्टी के जिला महासचिव उमेश शर्मा, कैलाश कुमार, हम पार्टी के शहजादपुर युवा पंचायत अध्यक्ष मधुसूदन मेहता, मुकेश यादव, देवराज कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -