नामांकन के तीसरे दिन बिहारीगंज विधानसभा से 2 और आलमनगर विधानसभा से 1 प्रत्याशी ने भरा पर्चा

0
103
- Advertisement -

मधेपुरा : विधानसभा चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन बिहारीगंज विधानसभा से 2 और आलम नगर विधानसभा से 1 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र कुमार जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) से एवं राजीव रंजन भारती ने अपना किसान पार्टी से नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

वहीं आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से सर्वेश्वर प्रसाद सिंह जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। उदाकिशुनगंज एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को कुल चार एनआर कटाए गए हैं। जिसमें आलम नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वमान विधायक नरेंद्र नारायण यादव और पप्पू कुमार ने एनआर कटाया है। वही बिहारीगंज विधानसभा से सुमित्रा देवी और जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से इंजीनियर प्रभास कुमार यादव ने एनआर कटाया है।

- Advertisement -

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -