नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में स्वस्थ गांव – हरा गांव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0
214
- Advertisement -

नेहरू युवा केन्द्र मधेपुरा (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में स्वस्थ गांव, हरा गांव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05.03.2021 को किया गया। इस कार्यक्रम में ग्वालपाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव के क्लब के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण एवं ग्रामीण युवाओं ने अपना योगदान दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारा पर्यावरण कैसे स्वच्छ हो? साथ ही साथ कैसे पानी का बचाव किया जाए। आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालपाड़ा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुन्ना कुमार के द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। डॉक्टर परमानंद झा एवं प्रखंड अध्यक्ष ग्वालपाड़ा ललन के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुन्ना कुमार के द्वारा स्वस्थ गांव, हरा गांव प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक प्रतिभागियों को बताया गया हमारा कि गांव कैसे स्वस्थ व स्वच्छ रहे और हमारे लिए पर्यावरण कितना जरूरी है और आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की क्या योगदान होनी चाहिए और स्किल डेवलपमेंट युवाओं में कैसे आए, आदि बिंदु बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई।

प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा जल जीवन हरियाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कैच द रेन एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों को बताया व समझाया गया। नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा के सौजन्य से भारत सरकार कि जो भी योजनाएं चलाई जाती है, इसमें हम सभी युवा साथियों का योगदान होना बहुत ही जरूरी है आदि बिंदुओं पर अभिमन्यु कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ग्वालपाड़ा के द्वारा परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम में ग्वालपाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव के युवा एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। इस कार्यक्रम में 50 से 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा

 

- Advertisement -