कानून व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष चुनाव व लोगों में विश्वास पैदा करने अर्ध सैनिक बल के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

0
124
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज बाजार में रविवार को विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्ध सैनिक बल के साथ फ्लेग मार्च किया। अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर फ्लेग मार्च में शामिल पुलिस निकले अधिकारी निकले।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ सतीश कुमार कर रहे थे। इस फ्लैग मार्च में एसएसबी एवं क्षेत्रीय पुलिस के जवान शामिल रहे। मुख्यालय के थाना चौक से बैंक चौंक, मुख्य बाजार, चौसा चौक, पटेल और उसके बाद रहटा चौक, उदा चौक, करौती बाजार में पुलिस ने फ्लेग मार्च किया।

- Advertisement -

मौके पर एसडीपीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने लिए लोगों में विश्वास पैदा करना रहा।एसडीपीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह रूक कर लोगों को चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी तथा लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोग मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकले। वहीं सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिये गये। फ्लेग मार्च में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान के साथ एसएसबी के कमांडेड भोलानाथ भी शामिल थे।

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -