मधेपुरा जिले के चौसा में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ द्वारा प्रगति पब्लिक स्कूल चौसा में एक समारोह आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने की। मौके पर वक्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने कहा कि नेताजी एक ऐसे जुझारू नेता थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया। सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए आदर्श माने जाते हैं। शिक्षक जवाहर चौधरी ने देश को आजादी दिलाने में नेताजी की अहम भूमिका और उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया।
संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र चन्द्र बोस एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने देश के युवा शक्ति को जागृत कर संगठित किया। इस संगठन का नाम आजाद हिन्द फौज रखा गया था। इसी आजाद हिंद फौज के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेतृत्व कर अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन किया और इस देश को आजाद कराया। वे ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उन्हें कोटि- कोटि नमन करते हैं।
प्रगति पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्त के गुणों एवं उनके आदर्शों को छात्र अपने जीवन में उतारे। तभी राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा पाएंगे।
कार्यक्रम प्रभारी सह कोशी की आस संवाददाता राहुल कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि नेताजी की संपूर्ण जीवनी सदैव राष्ट्रहित के लिए सर्वस्व समर्पण का संदेश देती है। कार्यक्रम में गरीब वृद्धों एवं निःसहाय के बीच कम्बल का वितरण किया।
मौके पर संजय कुमार सुमन, राहुल कुमार यादव, प्रभाष यादव, जवाहर चौधरी, अमित कुमार, राहुल यादव, अजय कुमार, बंटी कुमार, सतीश कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक राज, अंकित कुमार, राजकुमार, युवराज कुमार, चांदनी कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा