रमजान में रोजा खोलते क्वारंटाइन में रह रहे लोग

0
93
- Advertisement -

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं राजकीय मध्य विद्यालय लश्करी में दर्जनों वैसे लोग रह रहे हैं, जो दूसरे राज्यों से आए हैं। इन सभी लोगों के लिए प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर पर भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

- Advertisement -

सीओ विजय कुमार राय ने बताया कि सभी लोगों को जरूरत की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। सीओ ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सभी लोगों की समय -समय पर चिकित्सकों द्वारा जांच की जाती है। वही शिशु विधा मंदिर में कोरेंटिन किये गए लोगों ने बताया कि हमें सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेंटर पर रोजेदारों के लिए भी व्यपाक इंतेजाम किया जा रहा है।

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -