- Advertisement -
मधेपुरा : राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता ने विधि मंत्री और आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से दो दशकों से विधायक नरेंद्र नारायण यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्री यादव के द्वारा इतना दिन प्रतिनिधि रहने के बाद भी कोई विकास का कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि कलामंच के सिवाय कुछ नहीं किया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बरोजगारी की स्थिति से आप अवगत हैं। साथ ही अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि 1999 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव और लालू यादव के बीच चुनाव के समय मेरे पति डॉ कैलाश गुप्ता चौसा प्रखंड के प्रथम अध्यक्ष थे। मतदान के ही दिन मेरें पति का हत्या कर दी गई थी। कोशी की आस के लिए मधेपुरा राहुल यादव ने उनके चुनावी रणनीति समेत कई मुद्दों पर बात की। आइये सुनते हैं बातचीत का अंश…..
- Advertisement -
राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा
- Advertisement -