धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
कोशी की आस@मधेपुरा
जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड 7 में सड़क के अभाव में वर्षों से जिल्लत की जिंदगी जी रहे हजारों लोग आज सड़क बनने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। वर्षों से नेतृत्व के अभाव और जनप्रतिनिधियों की गहरी उदासीनता के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। ग्रामीणों ने इसकी फरियाद कई बार स्थानीय मुखिया से लेकर विधायक, सांसद एवं पदाधिकारियों से की थी। जिसके पश्चात स्थानीय मुखिया संजीव कुमार झा एवं पंचायत सचिव जयजय राम सिंह ने प्रस्ताव लाकर वित्तीय वर्ष 2019-20 में योजना संख्या दो के तहत पशुराम मिश्र के घर से धीरेंद्र मिश्रा के खेत तक मिट्टी, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य 4 लाख 8 हजार 267 के प्राक्लित राशि से 14 वीं वित्त आयोग योजना से कराया।
वर्षों बाद साकार हुए इस सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गयी। वहीं विनोद मिश्र, सुभाष मिश्र, तारनी मिश्र, सोना बाबू, श्याम मिश्र, जितेंद्र मिश्र, शेखर मिश्र, कर्ण कुमार उर्फ टीप्पू मिश्र, राजेश कुमार मिश्रा, प्रीतम कुमार मिश्रा, पंकज मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, मनोज मिश्रा, विक्रम मिश्र, रजनीकांत ठाकुर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बन जाने से इस वार्ड के लोगों का आवागमन आसान हो गया है।