पर्यावरण एवं सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट काम करने वाले सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के सचिव सह युवा साहित्यकार संजय कुमार सुमन को स्वीडन की संस्था यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस ने”आनरेरी डॉक्टरेट” की उपाधि प्रदान की है। श्रीसुमन को मिले इस सम्मान से चौसा ही नहीं वरन मधेपुरा जिले का नाम गौरव हुआ है। कई लोगों ने इस सम्मान पर श्रीसुमन को बधाई दे रहे हैं। सम्मान मिलने से चौसा के लोगों में खुशी देखी जा रही है। श्रीसुमन को अब तक दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान व अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
स्वीडन की संस्था यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस ने दिया है सम्मान
श्रीसुमन ने कहा कि यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस स्वीडन के डायरेक्टर जनरल अनागव्ह इकेचुकवू ऑगस्टिन ने मुझे “आनरेरी डॉक्टरेट” की उपाधि प्रदान की। अब तक दस देशों से आनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष मनोज प्रसाद,सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्त विदुरजी,अध्यक्ष याहिया सिद्दिकी, शेफाली कुमारी, प्रेरणा कुमारी, जवाहर चौधरी,आरिफ आलम, नवनीत कुमार,बाबा विषय राउत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह,प्रो मनोज कुमार यादव,प्रो कौशल कुमार यादव, संकुल समन्वयक विजय कुमार, प्रमेंद्र कुमार,मनजीत प्रकाश, निरंजन कुमार नीरज, शिक्षक विजय पासवान,पुरुषोत्तम कुमार, जयप्रकाश मंडल, फैयाज आलम, शमशाद नदाफ, चौसा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल,धीरेंद्र दरवे,चौसा पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी,अमीम आलम,अनिल मुनका,बजरंग अग्रवाल,पंचायत समिति दिनेश शर्मा, पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह आदि शामिल हैं।
✍राहुल यादव
कोशी की आस@चौसा, मधेपुरा