सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के द्वारा गरीब व असहाय लोगों में किया गया कम्बल का वितरण

0
104
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा मधेपुरा द्वारा बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन कर 50 से अधिक गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। समारोह का उद्घाटन उदाकिशुनगंज के कारा अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने किया। कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे पर खुशी का मुस्कान दिखते बना।

ठंढ से ठिठुरते गरीब निःसहाय बेसहारा को मिला जीवन दान-कारा अधीक्षक डॉ दीपक

- Advertisement -

समारोह को सम्बोधित करते हुए कारा अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के इस सार्थक प्रयास को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि बढ़ते ठंढ को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर जनकल्याण भावना से प्रेरित होकर ठंढ से ठिठुरते गरीब निःसहाय बेसहारा को एक जीवन दान दिया है।

पीड़ित मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म -थाना अध्यक्ष रवीश रंजन

थाना अध्यक्ष रविश रंजन, प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है, इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। बगैर सरकारी सहयोग लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों के आपसी सहयोग से गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष गर्म कपड़ा व कम्बल वितरण कराना बहुत बड़ी बात है।

गरीब की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं-सत्यप्रकाश गुप्ता” विदुरजी”

संस्था के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता” विदुरजी”‘ ने इसे गरीबों की सेवा बताते हुए कहा कि गरीब की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। सर्दी के मौसम में ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद के बारे में संघ काफी गंभीर है। समाज के पिछड़े वर्ग के दुःख दर्द में शामिल होना और उनकी सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीबों के बीच उसकी मदद करना, गरीबों को सहयोग करना है।

संघ के अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि एक इंसान दूसरे इंसान की काम आ सके, तभी वह इंसान कहलाने के लायक है। हम गरीबों को चादर व कम्बल देकर सम्मानित करते हैं। सर्दी में गिरावट होने के कारण ठंड बढ़ने पर गरीबों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए संघ ने लगातार गरीबों के बीच कंबल वितरण करने का फैसला लिया है।

समारोह की अध्यक्षता याहिया सिद्दीकी ने की जबकि संचालन संजय कुमार सुमन ने की। मौके पर प्रचार्य प्रो उत्तम कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह, चौसा थानाध्यक्ष रविश रंजन, संस्था के अध्यक्ष याहिया सिद्दिकी, सचिव संजय कुमार सुमन, संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, महिला नेत्री प्रेरणा कुमारी, कोशिका कुमारी, जवाहर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल, कार्यक्रम प्रभारी राहुल कुमार यादव, आशीष कुमार, अधिवक्ता विनोद आजाद, व्यास कुमार, कुंजबिहारी शास्त्री, पवन कुमार सिंह, ओमप्रकाश मंडल, कुमार साजन, गुलशन कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपने हाथों से गरीबों को कम्बल प्रदान किया गया।

राहुल यादव
कोशी की आस@चौसा,मधेपुरा

 

 

- Advertisement -