मधेपुरा : चौसा प्रखंड मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण।

0
589
- Advertisement -

राहुल यादव
कोसी की आस@मधेपुरा

जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई। प्रखंड प्रमुख शंभू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रीणा कुमारी, अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस मनाया गया।

- Advertisement -

उपस्थित सभी ने संविधान के अनुसार चलने का निर्णय लिया। प्रखंड प्रमुख शंभू यादव ने संविधान संबंधी प्रपत्र पढ़कर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर मनोज राणा, चिरौरी संरपंच संतोष भगत, ग्रुजेवेट कैंटीन संचालक सुरेंद्र सहयोग, लौआलगान पशिचमी पंचायत समिति प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, नाजीर मनोज राम, रसलपुर धुरिया निवासी मंटु यादव, अंचल कर्मी सुधीर सिंह, भूपेंद्र मेहता, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -