- Advertisement -
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल में कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए उदाकिशुनगंज प्रशासन द्वारा लगातार पहल किया जाता रहा है। इसी कड़ी में शनिवार के सुबह उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन ने घोड़े पर सवार होकर अनुमंडल कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए रहटा चौंक के साथ साथ कई खेत खलिहान, बगीचा का भ्रमण किया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य लोगों द्वारा किए जा रहे लॉकडाउन का पालन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का मुआयना करना था। इस दौरान सड़कों पर बाइक से बेवजह घूम रहे युवकों को उनके द्वारा जमकर फटकार भी लगाया गया।
- Advertisement -
प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा
- Advertisement -