मधेपुरा : सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत के उपमुखिया सनोज यादव को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद विद्यालय की गर्मी के छुट्टी खत्म होने पर सोमवार को विद्यालय प्रधान सीता देवी के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षा समिति अध्यक्ष सह उपमुखिया मृतक सनोज यादव के आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सनोज यादव बहुत ही मिलनसार स्वभाव के युवा थे। मध्यविद्यालय बलेठा पूर्वी के शिक्षा समिति के अध्यक्ष भी थे। विद्यालय में हर सम्भव सहयोग में हमेशा तत्तपर रहा करते थे। बताते चलें कि मध्यविद्यालय बलेठा पूर्वी में सोमवार को प्रधानाध्यापिका सीता देवी, शिक्षिका मोनी कुमारी, सहायक शिक्षक शशिशेखर आजाद, सुरेंद्र झा, दीपक कुमार,रविशंकर कुमार उपस्थित थे।
शिक्षा समिति अध्यक्ष सह उपमुखिया की आत्मा की शांति के लिए शिक्षकों का दो मिनट का मौन
- Advertisement -
- Advertisement -