सुपौल: कुसहा त्रासदी के बाद आज तक इस विद्यालय को सड़क मार्ग से नहीं जोड़ा गया है

0
113
- Advertisement -

सुपौल: यह मध्य विद्यालय हसनपुर की तस्वीर है जो छातापुर प्रखंड के महम्मदगंज वार्ड नंबर- 02 में पड़ता है। यह विद्यालय सुरसर नदी के तट पर स्थित है इसमें दो पंचायत धीवहा वार्ड नंबर- 09, 10 और महम्मदगंज वार्ड नंबर- 01,02 के छात्र छात्राओं का पठन-पाठन की प्रक्रिया चलता है। लेकिन बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस विद्यालय में बच्चों को आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। जो भी रास्ता पहले था और वह बहुत पहले कुसहा त्रासदी के समय ही ध्वस्त हो गया था। आज 12 वर्षों के बीत जाने के बाद भी उस विद्यालय में बच्चों को आने जाने के लिए सडक नसीब नहीं हुआ है। इससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करवाया लेकिन किसी ने आज तक नहीं ध्यान नहीं दिया। इन सारी बिंदुओं पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारी महोदय, प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाना चाहते हैं। हम सभी ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया का भी कई बार ध्यान आकृष्ट करवाया लेकिन उन्होंने अनसुनी कर दी।

- Advertisement -

इन सब बातों को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। पठन-पाठन सड़क के अभाव में बाधित हो रहा है। मुख्य रूप से ग्रामीण- शंभू नारायण यादव, अलख कुमार अकेला, रामचंद्र यादव, पवन कुमार, संजीव कुमार, विजय यादव, आमोद कुमार, राज कुमार, राम कुमार, योगानंद यादव, ओम प्रकाश कुमार, जयप्रकाश कुमार, चंदन पासवान, देव पासवान, दिनेश्वर मंडल, विध्यानंद मंडल, रणधीर कुमार, मंटू कुमार, रामेश्वर मंडल, प्रितम ना.मंडल,रंजन मंडल, शिवनारायण मंडल,भोला मंडल,संजय मंडल, सुशील कुमार,चानो यादव,प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, रौशन कुमार, संतोष कुमार, मुरतलाल यादव, सरोज कुमार इत्यादि ग्रामीणों ने यह जानकारी दी।

राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा

- Advertisement -