मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित त्रिवेणीगंज आदर्श थाना में रखी शांति समिति बैठक की है। SDM, एस जेड हसन, ने बताया की होली पर्व एवं सोवेरात को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई थी। जिसमें सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी को होली पर्व एवं सोवेरात को लेकर बताया गया कि सभी व्यक्ति कोविड 19,को देखते हुए अपने अपने घरों में हीं पर्व मनाएं।
कोविड 19,को लेकर कोई भी पर्व हो सभी लोग अपने घर में मनाएंगे
DJ, पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। पर्व में कोई भी हुड़दंग करते नजर आए तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ हीं सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं की सभी अपने अपने ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। हुड़दंग करने वाले पर पदाधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। बैठक में पदाधिकारी के साथ दर्जनों गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल