मधेपुरा : दिनांक 3 जनवरी 2021 को आजाद भीम फौज के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महाराजगंज, सुखासन, ग्वालपाड़ा में माता सावित्रीबाई फुले का जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक भूमि प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ण व्यवस्था के कारण शूद्रों को सारे अधिकार से वंचित रखा था। उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों को शिक्षित करने का जो प्रण लिया, उसके फलस्वरूप ही आज लड़कियों डीएम से लेकर पीएम तक बन रही हैं। लड़कियों के इस सफलता का श्रेय माता सावित्रीबाई फुले को ही जाता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का सपना तभी पूरा होगा, जब हम लोग उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अतिथि सुरेंद्र प्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण और उनमें आत्मविश्वास जगाने में अभूतपूर्व कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप लड़की आज सभी जगह पहुंच रहे हैं।
वहीं चित्र नारायण प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग को इनके विचारों को युवा पीढ़ी को बता कर जन जन तक पहुंचाने चाहिए। मुख्य वक्ता शिक्षक उमेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि नारियों के लिए भारत में पहला विद्यालय माता सावित्रीबाई फुले ने खोला। अधिवक्ता पलट बिहारी ने कहा कि हम लोगों को माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को समाज में पहुंचा कर शासक बनाना होगा तब जाकर माता सावित्रीबाई फुले का सपना पूरा होगा। शिक्षक बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज से हम संकल्प लेते हैं हम अपने महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मंच संचालक के रूप में आजाद हिंद फौज प्रमुख राहुल पासवान ने कहा की बहुजन मूलनिवासी समाज के महापुरुषों का विचार हमारी सिलेबस में होते तो आज मैं इस देश का शासक होता। धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार अनंत के द्वारा किया गया।
मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महाराजगंज के एचएम कुमार गौरव, दिलखुश कुमार मुन्ना कुमार सुशांत कुमार जयेश कुमार विजय कुमार रूबेन कुमार दीपा कुमारी मौसम कुमारी विनीता कुमारी अग्निवेश कुमार अभिनव कुमार प्रियांशु कुमार राज रतन बाबू नवनीत कुमार गुलाब कुमार अमर कुमार ननका कुमार वीरेंद्र शर्मा मिथुन कुमार संदीप कुमार नंद किशोर पासवान लक्ष्मी पासवान मुकेश पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा